सिद्धार्थनगर : स्कूल वैन की चपेट में आने से बालिका की इलाज के दौरान मौत, पुलिस कार्यवाही में जुटी

मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक स्कूल वैन ने पांच वर्षीय बालिका के स्कूल जाने की सपनों को चकनाचूर करते हुए उतार दिया मौत के घाट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के इटवा पुलिस सर्किल क्षेत्र के मिश्रौलिया थानांतर्गत गौरडीह के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कूल वैन की चपेट में 5 साल की मासूम बच्ची आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक ग्राम गौरडीह के टोला अहिरन डीह निवासी अनिल कन्नौजिया की पुत्री जानवी (5) शुक्रवार को घर के सामने खेल रही थी। तभी उधर से एक स्कूल वैन तेज रफ्तार से गुजरी और बच्ची को चपेट में ले लिया। गाड़ी करीब 10 मीटर तक बच्ची को घसीट कर ले गई। जिससे बच्ची को गंभीर चोटे आई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना देख ग्रामीण दौड़े और चालक को पकड़ते हुए गाड़ी रोकी तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर बुरी तरह से घायल बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर किया गया।

इस संबंध में मिश्रौलिया थाना के एसओ हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक बच्ची घायल हो गई थी, जिसे अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसकी मौत हो गई है। पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। चालक और गाड़ी दोनों पुलिस कब्जे में है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.