सिद्धार्थनगर : आटो एवं स्विफ्ट डिजायर में भिड़ंत, कई घायल, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, एक की मौत, जाने पूरा अपडेट

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जिले से सड़क हादसे की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें कुल 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं और एक की मौत हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर और आटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों की दशा और दिशा दोनों बदल गई जिससे वाहन में सवार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक की मौत हो गई है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम घटित होने वाले स्थान पर अक्सर इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती है। लोगों का कहना है कि सड़क अधिक घुमावदार होने के कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, खामयाजा अन्य वाहनों में टक्कर मारकर सड़क हादसे जैसी बड़ी घटना को अंजाम दे देते हैं।
इस घटनाक्रम के दौरान आटो चालक समेत कुल 5 लोग घायल हो गए हैं जबकि जोगिया कोतवाली के हरनी बुजुर्ग निवासी बालकृष्ण पांडेय (45) की मौके पर मौत हो गई। घायलों में एक महिला और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोग शामिल हैं। मौके पर ही जोगिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.