महराजगंज : बेटियों का जन्म वरदान या अभिशाप, हर एक मुख दूसरे मुख से पूछ रहा सवाल, क्योंकि पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आते ही मच गई खलबली,

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म,। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कहते हैं कि ” बेटे भाग्य से तो बेटियां सौभाग्य से मिलती है।” लेकिन यही सौभाग्यशाली बेटियों के साथ कुछ ऐसी घटना घटित हो जाती है जिससे यह सौभाग्य परिजनों के लिए दुर्भाग्य में तब्दील हो जाता है।

महराजगंज में बृजमनगंज थाना क्षेत्र एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दिन में करीब चार बजे एक पांच वर्षीय बालिका घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाला एक 13 वर्षीय किशोर बालिका को बहला- फुसलाकर घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बालिका रोती हुई घर पहुंची। मां ने बालिका को लहूलुहान हालत में देखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

 

परिजन बालिका को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बालिका की हालत में सुधार हो रहा है, जो थोड़ी राहत की बात है।

 

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बयान देते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.