महराजगंज: जिलाधिकारी ने रैन बसेरों और अस्पतालों का किया निरीक्षण, ठंड के दृष्टिगत की व्यवस्थाओं की समीक्षा

महराजगंज

बढ़ती ठंड के मद्देनजर जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज रैन बसेरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बढ़ती ठंड के मद्देनजर जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज रैन बसेरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय ने इन स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजामों और सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बिस्मिल नगर और सक्सेना चौक पर स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और वहां आगंतुकों से हालचाल पूछा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति खुले में न सोए, और सभी रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल, अलाव आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रैन बसेरों में आने वाले सभी यात्रियों का सत्यापन किया जाए और उनके विवरण रखे जाएं।

इसके बाद, जिलाधिकारी ने बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एससी/एसटी छात्रावास में भी जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पाई गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर नाराजगी जताई और बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में भी साफ-सफाई और ठंड के दृष्टिगत मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिक वार्ड और रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरा में हीटर की व्यवस्था देखकर वे प्रसन्न हुए और मरीजों, उनके तीमारदारों और रैन बसेरा में ठहरे आगंतुकों से उनकी स्थिति जानी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ठंड को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में और भी बेहतर इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने रैन बसेरों, बस स्टैंड और अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और नजदीकी रैन बसेरा में जाए, जहां ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। यदि जरूरत पड़ी, तो व्यवस्थाओं में और वृद्धि की जाएगी।इस निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम सदर रमेश कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.