बृजमनगंज:कृष्णा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

महराजगंज

बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा लेहड़ा स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 30 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा लेहड़ा स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 30 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, छात्राओं और शैक्षिक परिवार के साथ-साथ अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमित पासवान, प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा, प्रबंधक रविन्द्र चौरसिया, प्रधानाचार्य राम भरोस प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक कृष्ण भान चौरसिया, शिवनारायण, अभिनव, दिलीप, इंद्रेश चौरसिया, पंकज, इमरान समेत विद्यालय के शिक्षिकाएं सरिता, शबनम, रुबी, स्नेहा, सीमा, प्रतिभा और ज्योति उपस्थित थे।

यह खेल प्रतियोगिता विद्यालय में शारीरिक शिक्षा और खेलों के प्रति छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिसमें विभिन्न खेलों के आयोजन होंगे और छात्रों की खेल प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.