महराजगंज : ट्रांसफार्मर में लगी आग,मच गई अफ़रा-तफ़री, ट्रांसफार्मर जल कर हुआ ख़ाक, बिजली बाधित

महराजगंज

महराजगंज के बिस्मिल नगर में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिससे ट्रांसफार्मर जल कर खाक हो गया और बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


सोमवार देर सुबह महराजगंज के बिस्मिल नगर में एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय अधिकांश लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं उठने और चिंगारियां फेंकने के बाद उसमें आग लग गई। आग की लपटें देखते ही स्थानीय निवासी सतर्क हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलता पूर्वक काबू पाया।
इस दौरान लोगों की सतर्कता से उनका क्षति होने से बच गया। किसी भी प्रकार के जान-माल की घटना नहीं हुई।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया और बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग ने जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.