मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रयागराज दौरा, महाकुंभ के तैयारियों का लेंगे जायेजा

प्रयागराज

प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों का कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अपने हाथों में ले लिये है,जो लगातार तैयारियों पर कड़ी नजर बनाए रखें है। कल यानी मंगलवार को पुनः महाकुंभ के तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


CM योगी कल प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। जो महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे।
CM योगी 4 घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे और इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। सीएम योगी ने तैयारियों को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर का डेडलाइन तय की थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 12:00 बजे प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। सीएम का दौरा 4 घंटे के आसपास का रहेगा।
इस दौरान प्रयागराज महाकुंभ तैयारी को लेकर निरीक्षण करेंगे और अलग-अलग ब्रिज तथा महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण करेंगे। इतना ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था और अखाड़ों की तैयारी को लेकर भी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]