बृजमनगंज में बड़ा हादसा टला! गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

बृजमनगंज, (महराजगंज)

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के टोला अहिरौली में सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

गैस सिलेंडर से बड़ा हादसा होते होते बच गया, अन्यथा आज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के टोला अहिरौली में बड़ी जनहानि हो जाती.बताते चले आज सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में आग लग गई। जिसे इस घटना से अगल बगल हड़कंप मच गया.इस हादसे में ओबैदुल्लाह के घर में रखा फ्रिज जल गया, साथ ही पास में रखी कुछ और सामान भी राख हो गईं।

घटना के समय घर के लोग किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफल रहे, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा खाना बनाते वक्त हुआ था और इसमें किसी को चोट नहीं आई। सिर्फ फ्रिज और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हुए हैं।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]