इन सुविधाओं में महराजगंज का निचलौल सीएचसी टाॅप पर, जाने सुविधाओं से जुड़ी पूरी बातें

Voice Of News 24 

30 Dec 2024 14:04 PM

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जिले के निचलौल सीएचसी में ब्लड की जांच के लिए हुई आसानी, बाहर भटकने के बजाय अंदर ही बीमारियों की हो सकेगी पुष्टि। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही खून से संबंधित सभी प्रकार की जांच आसानी से हो जाएगी। इसके लिए किसी को अस्पताल से बाहर जाकर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही साथ अस्पताल में 12 बेड का नवजात शिशु देखभाल इकाई भी बनाया गया है जहां पर शिशुओं को गंभीर बीमारियों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाएगा।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जिले का यह पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां इस तरह की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मिली जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला अस्पताल के दूसरे तल पर 12 बेड का नवजात शिशु देखभाल इकाई एनआईसीयू बनकर तैयार हो चुका है। इस नवजात शिशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों के अनुरूप बनाई गई है।
इतना ही नहीं इसमें बच्चों के हिसाब से जीवन रक्षक उपकरण भी लगे हुए हैं। एनआईसीयू में शिशुओं की देखभाल के लिए डॉक्टर अमरनाथ जयसवाल और डॉक्टर सौरभ साहनी की निगरानी टीम भी बना दी गई है।
इसके अलावां अस्पताल परिसर में ही वह ब्लड लैब भी बनकर तैयार हो चुका है यहां पर खून से संबंधित सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसका संचालन राजकुमार पांडेय आईटी लैब टेक्नीशियन की ओर से किया जाएगा। अधीक्षक डॉक्टर डीएन सिंह ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि शुभारंभ शुक्रवार को होना था लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निधन के कारण शुभारंभ कार्यक्रम को स्थगित कर आगे के लिए लंबित कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]