महराजगंज : पांच लोगों पर टैक्टर की बैट्री चोरी का आरोप, तहरीर देकर पीड़िता ने स्थानीय थाने पर कराया अवगत

Voice Of News 24

28 Dec 2024 22:28 PM

चौक (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का पीड़िता ने पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए थानें पर तहरीर देकर किया शिकायत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के थाना चौक अंतर्गत क्षेत्र में जब किसी भी तरह से चोरों की दाल नहीं गली तो चोरों ने एक ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए बैटरी लेकर फरार हो गए।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के पारासखाड निवासी धर्मेंद्र यादव ने चौक थानाध्यक्ष को शनिवार को लिखित शिकायत पत्र देकर गांव के ही पांच लोगों पर ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर कही बेच देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का आरोप है कि गांव के जोगा टोला के रहने वाले इंदर, भोला, प्रदीप, टेनी, विनय आदि लोग सुबह से शाम तक नशे में धुत रहते हैं तथा रात होने पर चोरी करते हैं।
पीड़िता के मुताबिक एक माह के भीतर आरोपियों ने दो बार उनके ट्रेक्टर की बैट्री चुराकर बेच दिया है और इनसे जब मैं पूछता हूं तो ये लोग जान से मारने की धमकी देते है।
इस सम्बन्ध में चौक थानाध्यक्ष राम चरन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच प्रक्रिया जारी है। साक्ष मिलने के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.