महराजगंज : पुलिस और एसओजी टीम तथा बदमाश आमने-सामने, मुठभेड़ में चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Voice Of News 24 

28 Dec 2024 18:13 PM

महराजगंज

महराजगंज में पुलिस और एसओजी टीम ने देर रात मुठभेड़ में चार शातिर बदमाश गिफ्तार किये गए हैं। श्याम देवरवा थाना के चौपरिया नहर के पास यह मुठभेड़ हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते 5 दिसंबर को परतावल स्थित हाजी ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से सामानों को लेकर रफूचक्कर चल रहे थे और पुलिस एवं एसओजी की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
बीते देर रात खास मुखबिर की सूचना मिली कि चौपरिया नहर के पास बदमाश किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। ऐसे में पुलिस और एसओजी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ से घेराबंदी कर दी थी। लेकिन बदमाश पुलिस के ऊपर ही फायरिंग करने लगे। ऐसे में जवाबी कार्रवाई के दौरान एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं तीन अन्य बदमाश जो भागने का प्रयास कर रहे थे उन्हें एसओजी की टीम ने पकड़ लिया है। इनके पास से सोना चांदी सहित जिंदा कारतूस और नकदी तथा एक अदद तमंचा भी बरामद की गई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि यह चारों बदमाश यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ चोरी हत्या लूट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान इन चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है।

उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने चोरों के साथ मुठभेड़ में शामिल होने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देने का निर्णय लिया है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]