महराजगंज का यह पुल कई लोगों के मौत का बन चुका है घाट, जिम्मेदार की चुप्पी नहीं तोड़ रही दम

Voice Of News 24 

28 Dec 2024 00:15 AM

महराजगंज

जनपद महराजगंज में झुनझुनपुर से सिंदुरिया मार्ग पर यात्रा करने में किस तरह मौत को छूते हुए गुजरना पड़ता है? किस तरह राहगीरों पर मुसीबत मौत बनकर कहर बरपाती है? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मौत एक छुपा रूस्तम है,जो कभी भी बिना संकेत के हवा से भी तेज आता है और तूफान से भी तेज हरी-भरी जिंदगी को मिट्टी में मिला कर अदृश्य हो जाता है। यह तो प्रकृति और लापरवाही का देन है जिसमें किसी एक का अपने मर्जी के मुताबिक दाल गलने वाला नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए हम प्रयास न करें तो यह कहीं न कहीं मौत को दावत देने से कम नहीं है और यदि यही बचाव बड़े स्तर पर जिम्मेदार न करें तो यह कहीं न कहीं लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने से कम नहीं है। जिम्मेदारो द्वारा लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का एक मामला जनपद महराजगंज से सामने आया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक झुनझुनपुर से सिंदुरिया मार्ग पर बाल्मीकि नगर चौराहे पर बना यह पुल फसलों के लिए पानी की अधिकता होने पर पानी की बहाव का सड़क के एक तरफ से दूसरे तरफ तक लें जाने में अति उत्तम और आसान रास्ता है, लेकिन इसकी आड़ में जो संबंधित जिम्मेदार भ्रष्टाचार की बहाव की गति में रफ्तार पकड़ाए हुए हैं कहीं न कहीं यह भ्रष्टाचार का बहाव कितने लोगों को अपने चपेट में लेकर मौत तक का रास्ता साफ करा दिया है।
दरअसल सड़क पर बने पुल के दोनों तरफ कोई भी ऐसा अवरोधक नहीं लगाया गया है जिससे पुल में गिरने से बचा जा सके और मौत की दावत को इनकार कर दिया जा सकें। इसी पुल में कई अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है। कभी पिकअप,तो कभी बाइक तो कभी अन्य वाहन अनियंत्रित होकर पुल में उतर जाते हैं जिससे जान-माल की बड़े पैमाने पर क्षति होती है।

यह वही पुल है जिसमें बिहार का निवासी एक युवक गिर गया था और इसी पुल में ही दम तोड़ दिया था। फिर भी संबंधित जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को निभाने में आना-कानी कर रहे हैं और इस पुल में अप्रिय घटनाओं को घटित होने का बढ़ावा दे रहे हैं।
फिलहाल इस पुल में बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति होने के कारण लोग सहमें हुए इस सडक पर यात्रा करते हैं तथा यह पुल भी सुर्खियों में बना हुआ है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि भ्रष्टाचार जिम्मेदारो की भ्रष्टाचारी की पोल खुलने के बाद सर्मिंदगी महसूस करते हुए इस तरफ ध्यान केंद्रित करते हैं या फिर अपने अंदाज में भ्रष्टाचारी की पंख को फड़फड़ाते रहेंगे।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]