भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का भारत मां के गोद से उठ गया काया,92 वर्ष की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा, जाने उनके जीवन से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें

Voice Of News 24 

26 Dec 2024 23:32 PM

ब्यूरो रिपोर्ट 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा एक अच्छे विचारक के रूप में जानें जाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह दुनिया को कह दिए अलविदा, किस उनके कार्यो का भारतीय व्यवस्थाओं पर पड़ा गहरा प्रभाव? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एक ऐसा नाम है जो भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहने वाला नाम है, लेकिन इस नाम को धारण करने वाले महान व्यक्तित्व को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाले भारत माता के सपूत का काया भारत के इस पावन धरती से उठ चुका है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर उठ पड़ी है। डॉ मनमोहन सिंह जी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस लिए और भगवान के प्यारे हो गए।

 

विचारक और विद्वान के रूप में डाॅ मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह एक विचारक और विद्वान माने जाते हैं। उन्हें उनके परिश्रम, कार्य के प्रति बौद्धिक सोच तथा मिलनसार और विनम्र व्यवहार के कारण अत्यधिक सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव “गाह” में हुआ था। जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम के बलबूते देश के कोने-कोने में अपना गांव बसा लिए थे और सभी को अपना परिवार समझते थे।

प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था में लगाए पंख

भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एक दशक से अधिक समय तक अभूतपूर्व वृद्धि और विकास का नेतृत्व किया। डॉ. सिंह के नेतृत्व में, भारत ने अपने इतिहास में सबसे अधिक वृद्धि दर देखी, जो औसतन 7.7% रही और लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई। डॉ. सिंह के सत्ता में आने के बाद भारत दसवें स्थान से उछलकर 2014 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, जिससे लाखों लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा।

इसके लिए भी जाने जाते हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह को न केवल उनके विजन के लिए जाना जाता है, जिसने भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाया, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और उनके विनम्र, मृदुभाषी व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें न केवल उन छलांगों और सीमाओं के लिए याद किया जाएगा, जिनसे उन्होंने भारत को आगे बढ़ाया, बल्कि एक विचारशील और ईमानदार व्यक्ति के रूप में भी याद किया जाएगा।

फिलहाल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस तरह से भारत मां के आंचल तले ईमानदारी और मेहनत से देश को बुलंदियों तक पहुंचाए है कि लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके विचारों को सदा ही याद रखेंगे और उनके नाम की ज्योति प्रत्येक भारतीयों के दिल में जलती रहेगी।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.