Voice Of News 24
06 Dec 2024 12:23 PM
महराजगंज
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत संपतिहां चौकी के पास ग्राम सभा गजरही के पास एक महिंद्रा XUV W6 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत संपतिहां चौकी के पास ग्राम सभा गजरही के पास एक महिंद्रा XUV W6 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
गाड़ी में ड्राइव र सहित कुल पांच लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर क्षति या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
घटना संपतिहां अड्डा बाजार मार्ग पर हुई, और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सवारों की मदद की। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर लोगों में आक्रोश,हिंदू रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/Jma3oH3Qra
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2024


















