सिद्धार्थनगर:मछलियों से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा

Voice Of News 24 

22 Nov 2024 21:14 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटना का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटना का मामला सामने आया है। घटना डफालीपुर पेट्रोल पंप के पास की है, जहां मछलियों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना का पूरा वाकया पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में मछलियां लूटने की होड़ मच गई। पिकअप के पलटने से मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। घटना के कारण इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.