Voice Of News 24
22 Nov 2024 11:21 AM
महराजगंज
जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आज शुक्रवार को परेड निरीक्षण एवं पुलिस लाइन तथा अन्य सुविधाओं का गहनता से जांच-पड़ताल किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को परेड निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन और अन्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर रूम, डायल 112 कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर, कैंटीन, अर्दली रूम, लाइब्रेरी, और शस्त्रागार का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि कार्यप्रणाली में सुधार और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, व्यवस्थापन और रिकॉर्ड की स्थिति को लेकर भी सुझाव दिए और भविष्य में इस दिशा में सुधार के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक लगातार इस तरह की पहल कर जनपद में कानून व्यवस्था को बुलंदियों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं।
सिद्धार्थनगर : कोहरे का कहर बना सड़क हादसे का जरिया, बांसी कोतवाली अंतर्गत महोखवा चौराहे के निकट बस और ट्रेलर की हुई भीषण टक्कर, बस में सवार दो यात्री घायल, एक की नाज़ुक स्थिति देख डाक्टरों ने किया रेफर, pic.twitter.com/IllLDQtYSA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2024


















