सशस्त्र सीमा बल और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता भारत-नेपाल सीमा पर 25 ग्राम की हेरोईन के साथ एक तस्कर गिरप्तार

Voice Of News 24 

12 Oct 2024 17:43 PM

महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सोनौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 15ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सोनौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 15ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास हुई।

पुलिस-एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली में जांच के दौरान एक युवक को रोका गया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से सफेद पाउडर बरामद हुआ, जिसे जांच के बाद हेरोइन के रूप में पहचाना गया। आरोपी की पहचान जितेंद्र धरीकार के रूप में हुई, जो सोनौली के वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर का निवासी है .

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि जितेंद्र लंबे समय से नेपाल से भारत में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। यह युवक हेरोइन को नेपाल से लाकर भारतीय बाजार में महंगे दामों पर बेचता था। सुरक्षा एजेंसियां अब इसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं ताकि इस तस्करी रैकेट के और सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमावर्ती इलाकों में नशीली पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई को एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला