Voice of News 24
11 Oct 2024 14:12 PM
अड्डा बाजार (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा चौकी प्रभारी ने डीजे व अन्य ध्वनि उपकरणों को तेज़ आवाज़ में बजाने व इससे संबंधित अन्य जानकारियों से कराया गया रुबरू और निर्देश भी दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दुर्गा पूजा दशहरा मेला आदि में यदि तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं। तो यह आप पर भारी पड़ सकता है। शुक्रवार को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार विवेक कुमार सिंह की ओर से पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा पूजा, दशहरा मेला व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पुलिस की ओर से डीजे संचालकों को शासन प्रशासन की ओर से जारी नियमों से अवगत कराया गया। उन्हें इन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के मुताबिक अड्डा बाजार चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को दुर्गा पूजा, दशहरा, मेला, रामलीला आदि के संबंध में नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी पर दोपहर तक पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मीटिंग में आए हुए सभी डीजे संचालकों के मालिकों को उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
महाराजगंज जिले के ग्राम पंचायत टिकुलहिया में प्रसिद्ध माता का मंदिर, यहां विदेश से भी आते है श्रद्धालु,हर मन्नते होती है पूरी
https://t.co/8VQh1bivG2— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2024























