महराजगंज : जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज सोमवार की शाम महोत्सव स्थल का किया गया निरीक्षण, जाने पहले दिन किस तरह महोत्सव का होगा शुभारंभ

Voice Of News 24 

30 Sep 2024 23:05 PM

महराजगंज 

महराजगंज महोत्सव अब तैयारियों का सिलसिला लगभग समापन की दौर में चल रहा है। इस संबंध में आज सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा तैयारियों का जायजा लेने महोत्सव स्थल पर पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद वासियों का लंबा इंतेज़ार खत्म होने में अब चंद घंटे बचे हैं। इस दौरान बचे समय में क्या और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है, महराजगंज महोत्सव में लोगों को इसके लिए आज सोमवार की शाम जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीएसवीएस परिसर, डॉ शिब्बन लाल सक्सेना समाधि स्थल, मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, स्टॉल आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चल रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी तैयारियों को आज ही पूर्ण कर लें। उन्होंने दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत मेडिकल कैंप, फायर स्टेशन सहित अन्य जरूरी सुरक्षा का इंतेजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रवेश और निकासी द्वार को भी देखा। तहबाजारी स्थल का भी निरीक्षण किया और सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

महोत्सव की शुरुआत प्रातः 07:30 बजे मैराथन के साथ होगा, जिसमें विधायक सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस सहित विभिन्न तबके के लोग शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर अंतर्विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके उपरांत स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। सायंकाल में मुख्य आकर्षण मोनाली ठाकुर का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम स्थल पर 40 ओडीओपी उत्पाद के स्टॉल, 05 पुस्तकों के स्टॉल, विभागीय स्टॉल सहित जनपद और गोरखपुर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट आदि के स्टॉल भी महोत्सव का आकर्षण होंगे।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे, जो पाए गए कुछ खामियों को तत्काल सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: 12 जुलाई को सजेगी धरा, लगेगा 39.49 लाख पौधों का महाअभियान; एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत बच्चों को अभियान से जोड़ने की पहल; हरितिमा ऐप पर होगी जियो टैगिंग और फीडिंग,डीएम ने दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर: घर से निकले प्रेमी युगल की पुलिस ने की बरामदगी, परिजनों की सहमति से मंदिर में रचाई शादी,भवानीगंज के दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ प्रेम विवाह; युवती के बालिग होने पर दोनों परिवारों ने दी रजामंदी