बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जगह नुकसान पहुंचाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जगह नुकसान पहुंचाया है। जरगवां में अलीगढ़ रामघाट मार्ग पर धर्मेंद्र लोधी की रोड़ी-बदरपुर की दुकान के समीप स्थित एक मकान की दीवार में बारिश का पानी भर जाने के कारण पूरी दीवार अचानक गिर गई।
इस मकान में रह रहे किराएदार का परिवार गनीमत से बाल-बाल बच गया। हादसे के कुछ समय बाद ही दूसरी मंजिल का कमरा भी ढह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान की हालत जर्जर है और दोबारा से बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं होली वाले मोहल्ले में स्थित मिनी सचिवालय की दीवार भी बारिश का पानी जाने से पूरी तरह गिर गई। दीवार गिरने से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों में भय है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जर्जर भवनों की जल्द जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026






















