बुलंदशहर: मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिका अलर्ट, ईओ नीतू सिंह ने खुद जमीन पर उतरकर लिया नालों का जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी *नीतू सिंह* के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत भारी बारिश के बीच भी ईओ ने मौसम की परवाह न करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालित नाला एवं नाली सफाई कार्यों का स्थलीय जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ईओ नीतू सिंह ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए कि नगर के सभी प्रमुख नालों और नालियों की नियमित व प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे बारिश के पानी का निकास बिना किसी बाधा के हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शहर के किसी भी क्षेत्र से जलभराव या जल निकासी से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।

ईओ ने जलभराव की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही वहां आवश्यक संसाधनों और सफाई कर्मचारियों की 24 घंटे उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।

नगर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाने के लिए ईओ नीतू सिंह ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक नालों और नालियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, पॉलिथीन या अन्य अपशिष्ट सामग्री बिल्कुल न डालें। ऐसा करने से पानी का बहाव रुक जाता है और बारिश के समय गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

ईओ ने कहा कि *”एक स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त शिकारपुर”* के निर्माण में सम्मानित नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक नगर को स्वच्छ रखने और नालों को अवरुद्ध होने से बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: 12 जुलाई को सजेगी धरा, लगेगा 39.49 लाख पौधों का महाअभियान; एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत बच्चों को अभियान से जोड़ने की पहल; हरितिमा ऐप पर होगी जियो टैगिंग और फीडिंग,डीएम ने दिए कड़े निर्देश