बुलंदशहर
बुलंदशहर कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात भरत कुमार सोनकर ने जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक ने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
सीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर यातायात सुचारू रहे, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था पहले से चिन्हित कर आमजन को सूचना उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026