बुलंदशहर
बुलंदशहर कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में फॉल्ट ठीक करने गए एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सिद्धेश्वर मंदिर रोड पर स्थित गांव किला मेवई में हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में फॉल्ट ठीक करने गए एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सिद्धेश्वर मंदिर रोड पर स्थित गांव किला मेवई में हुआ।
जानकारी के अनुसार खुर्जा देहात के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी 26 वर्षीय सनी सिद्धेश्वर मंदिर रोड पर टूटी हुई सर्विस केबल की मरम्मत करने गया था। इसी दौरान अचानक करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













