महराजगंज : पैर फिसलने के कारण बलिया नाले में युवक गिरकर हुआ लापता, तालाश जारी

Voice Of News 24 

29 Sep 2024 23:58 PM

महराजगंज :

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक युवक पैर फिसलने से नाले में गिर गया, और लापता हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली अंतर्गत पंतनगर वार्ड नंबर 5 निवासी विनीत मद्धेशिया (18) पुत्र हरिद्वार पैर फिसलने के कारण बलिया नाले में गिरकर लापता हो गया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार विनीत हमेंत कुल तीन भाई और एक बहन हैं, जिसमें से यह युवक दूसरे नंबर का है। विनीत मऊपाकड़ में बर्तन की दुकान पर काम करता था। वह दुकान से खाना खाने के लिए घर जा रहा था कि रास्ते में सक्सेस नगर के बलिया नाले में पैर फिसलने के कारण गिरकर लापता हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को डूबते देख तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। मौके पहुंची कोतवाली पुलिस जांच-पड़ताल किया लेकिन युवक का सुराग नहीं मिल सका। बाद में रेस्क्यू टीमों द्वारा भी युवक की तलाश की गई, लेकिन युवक कहीं नामोनिशान नहीं मिला। फिलहाल समाचार लिखने तक युवक की तालाश की जा रही है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.