Voice of News 24
29 Sep 2024 23:57 PM
पनियरा (महराजगंज)
पनियरा थाना अंतर्गत क्षेत्र में बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकप ने मारी ठोकर, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार पेड़ से टकरा गया और जिसकी हालत गंभीर हो गई, फिर कुछ समय बाद मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सड़क हादसे महराजगंज जिले में तेज़, सड़क हादसे में लगातार लोगों को हो रहा है जान-माल का खतरा। कुछ इसी प्रकार एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक पिकअप के टक्कर से युवक की मौत हो गई।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक लालमन निषाद के 35 वर्षीय पुत्र राजेश की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल है, मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।
ये रहा पूरा घटनाक्रम
उपरोक्त सड़क हादसा मुजुरी चौराहे के निकट बैदा नहर के पास हुआ, जहाँ तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया और बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार राजेश को सर व शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एम्बुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा भिजवाया, जहाँ डाक्टरों ने बाइक सवार राजेश निषाद (35) पुत्र लालमन को मृत घोषित कर दिया। मौके पहुंची पनियरा पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
महराजगंज : सोहगीबरवां में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, बाढ़ राहत सामग्री किया गया वितरणhttps://t.co/0wy73t6vtp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2024













