महराजगंज: चौक नगर पंचायत के दो सभासदों में जमकर हुई हाथापाई, विडियो हुआ वायरल

Voice Of News 24 

28 Sep 2024 00:01 AM

चौक (महराजगंज) :

महराजगंज के नवसृजित नगर पंचायत चौक बाजार के दो सभासदों के बीच आपस में जमकर हाथापाई हुई है। मौजूद लोगो ने किसी तरह बीच बचाव किया है। अब मामला चौक थाने में पहुंचा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के चौक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 गुरु गोरक्षनाथ मोहल्ले के सभासद पवन कुमार वर्मा और वार्ड नंबर 4 सेनानी नगर के सभासद त्रिभुवन गुप्ता के बीच पुराना विवाद चल रहा था। सभासद पवन वर्मा को लगातार धमकियां भी मिल रही थी। पवन वर्मा ने इसकी जानकारी अपने चाचा को दी। सभासद पवन वर्मा के चाचा ने सभासद त्रिभुवन गुप्ता के पिता से शिकायत की।

त्रिभुवन गुप्ता के पिता ने अपने घर पर बुलाकर बातचीत करने को कहा। जब सभासद पवन वर्मा अपने चाचा और अपने सहयोगी चंदू वर्मा के साथ उनके घर गए तो बातचीत के दौरान मामला आगे बढ़ा और दोनो लोगो में खूब हाथापाई हुई।

सभासद पवन वर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि मुझे और मेरी मां एवं पत्नी को घर में खीच कर मारा पीटा गया है तथा उनके साथ अभद्रता भी किया गया है। जिससे गंभीर चोटे आई है। पीड़ित सभासद पवन वर्मा ने चौक थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

इस संबंध में चौक थाने की पुलिस द्वारा जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि नगर पंचायत चौक में दो सभासदों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। जांच के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.