Voice Of News 24
26 Sep 2024 22:49 PM
सोनौली (महराजगंज)
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे के श्यामकाट रोड पर पुलिस और एसएसबी की 22 वीं बटालियन के जवानों ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित श्यामकाट मार्ग पर पुलिस और एसएसबी की 22वीं बटालियन के जवानों ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले एक तस्कर को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
सोनौली पुलिस और एसएसबी को इस गिरफ्तारी की जानकारी एक मुखबिर द्वारा मिली थी, जिसने सूचना दी कि एक बाइक सवार युवक नशीली दवाओं की खेप नेपाल भेजने की योजना बना रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी ने वाहनों की जांच शुरू की और एक हरिकेश नामक युवक को प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ लिया। जांच के दौरान हरिकेश के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई, जिनमें 30 एंपुल ब्युपुरोनर्फ़इन, 300 नाईट्रावेट टेबलेट, 452 प्रॉक्सी सपाक्स टेबलेट और 720 स्पास्त्रो टेबलेट शामिल हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा, जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की टीम ने मिलकर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी थी। श्यामकाट बगीचे के पास जब हरिकेश को नेपाल जाते समय पकड़ा गया, तब उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और एक बाइक बरामद की गई।
इस संबंध में सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम हरिकेश है, जो ग्राम श्यामकाट का निवासी है। युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महराजगंज : फरेंदा के डंडवार खुर्द निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार वर्मा पुत्र जगदीशचंद्र वर्मा 23 सितंबर 2024 को लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज फरेंदा में दाखिला लेने के लिए घर से निकला और अभी तक घर वापस नहीं लौटा ।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/7Rz534FCVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2024













