Voice Of News 24
26 Sep 2024 22:36 PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एक आरोपी समेत करीब 14 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है,जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से उपरोक्त सुरक्षा टीम द्वारा 15 लाख रुपये की कीमत की 14 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने खैरा रोड के पास एक व्यक्ति को धर दबोचा, जो तेजी से नेपाल की तरफ जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अहमद (पुत्र रमजान), निवासी बेलवा थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से स्मैक लाया था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
महराजगंज : फरेंदा के डंडवार खुर्द निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार वर्मा पुत्र जगदीशचंद्र वर्मा 23 सितंबर 2024 को लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज फरेंदा में दाखिला लेने के लिए घर से निकला और अभी तक घर वापस नहीं लौटा ।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/7Rz534FCVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2024













