Voice Of News 24
24 Sep 2024 21:25 PM
चौक (महराजगंज)
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाना चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने किन-किन बिन्दूओं पर गहनता से जांच-पड़ताल किया, एवं क्या कुछ दिशा-निर्देश दिया गया? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना महराजगंज जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कभी तबादले की रास्ते पर उतरकर कानून व्यवस्था में चार-चांद लगाने का प्रयास कर रहे हैं तो कभी जनपद के विभिन्न थानों पर जाकर निरीक्षण के जरिए जिले में कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
इसी क्रम में आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौक थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस एवं कारागार का निरीक्षण किया, साथ ही आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
महराजगंज : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में बोलेरो गिरकर हुई हुई क्षतिग्रस्तhttps://t.co/ra6ywlzQII
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2024























