सिद्धार्थनगर : जहरीले सांप के काटने से मासूम बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Voice Of News 24 

07 Sep 2024 18:00 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्रांतर्गत बिजवार बढ़ई गांव में शनिवार सुबह सुबह ही मां के साथ बिस्तर पर सो रहे मासूम को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी रामपाल की पत्नी रागनी अपने बेटे श्याम (3 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात अपने बिस्तर पर सोने चली गई।

शनिवार की भोर में अचानक मासूम श्याम जोर से रोने लगा। बेटे के रोने की आवाज सुन मां रागनी की नींद टूट गई। टार्च लेकर देखा तो एक काला पतला सर्प बिस्तर से नीचे घर में जाता दिखा। बेटे को सांप काटने की बात पति को बताई, तो पति के तों होश उड़ गए।
पति तत्काल गाड़ी से बेटे को लेकर सीएचसी बेवा पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने इलाज आरंभ किया। करीब एक घंटे सीएचसी में चले इलाज के दौरान श्याम की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल बस्ती ले जाते समय मासूम श्याम ने दम तोड़ दिया। इस घटनाक्रम से स्थानीय क्षेत्रवासियों का दिल दहल गया है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.