GK Questions : सोने का होटल कहां है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of  News 24

03 Sep 2024  01:16 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1- महाराणा प्रताप ‘बुलबुल’ किसे कहते थे?

उत्तर : अपने घोड़े चेतक को कहते थे

महाराणा प्रताप ‘बुलबुल’ अपने घोड़े चेतक को कहते थे। महाराणा प्रताप सिंह जी के घोड़े का नाम चेतक था l महाराणा प्रताप अपने घोड़े चेतक को बहुत चाहते थे जिसकी वजह से वो उसको बुलबुल कहा करते थे

 

प्रश्न 2- सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह कहाँ पर था?

उत्तर :लोथल

सिंधु घाटी सभ्यता का बंदरगाह गुजरात के अहमदाबाद ज़िले में स्थित लोथल में था। लोथल, साबरमती नदी की सहायक नदी भोगवा नदी के किनारे बसा था। यह दुनिया के सबसे पुराने बंदरगाहों में से एक था।

 

प्रश्न 3- ISRO के हेड्क्वॉर्टर्स कहा है?

उत्तर : बेंगलूरु में

इसरो का मुख्यालय बेंगलूरु में स्थित है। इसकी गतिविधियाँ विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में फैली हुई हैं। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वी.एस.एस.सी.), तिरुवनंतपुरम में प्रमोचक रॉकेट का निर्माण किया जाता है।

 

प्रश्न 4- रामायण के लेखक कौन थे?

उत्तर : वाल्मीकि

ऋषि-परम्परा:आदिकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि हैं विश्व के पहले कवि, शोक से रचा था पहला श्लोक महर्षि वाल्मीकि भारतीय ऋषि परम्परा के वे महापुरुष हैं जिन्हें विश्व का पहला कवि होने का गौरव प्राप्त है।

 

प्रश्न 5- सोने का होटल कहां है?

उत्तर : वियतनाम की राजधानी हनोई में स्थित

हनोई : दुनियाभर में कई महंगे और लग्जरी होटल मौजूद हैं लेकिन वियतनाम में ये अपनी तरह का अनोखा होटल है, जो पूरा सोने से ढका है। इस होटल में बाथटब, शौचालय और दीवारें सब 24 कैरेट सोने की परत से ढकी हुई हैं। वियतनाम की राजधानी हनोई में स्थित इस होटल का नाम ‘डोल्से हनोई गोल्डन लेक’ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.