इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी महराजगंज के तरफ से राहत सामग्री वितरण का हुआ आयोजन, एसडीएम ने बहुआर खुर्द में बांटी राहत सामग्री किट

Voice Of News 24 

30 Aug 2024 00:19 AM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र में गरीबो के खिले चेहरे। एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री। कार्यक्रम में कितने लोगो को मिली राहत सामग्री? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झुलनीपुर निचलौल में आज गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे बहुआर खुर्द में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी महराजगंज के तरफ से राहत सामग्री वितरण का आयोजन किया गया।

सोसाइटी के उपसभापति रेड क्रॉस के सदस्य व प्रदेश कार्यकारी उत्तर प्रदेश के राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित बाबू के तरफ से बहुआर खुर्द पंचायत भवन पर राहत सामग्री वितरण का हुए आयोजन में निचलौल उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह द्वारा‌ कुल 35 गरीब परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। जिसमें तिरपाल, बाल्टी तथा साफ- सफाई का किट दिया गया। जिसका संचालन नवागत ग्राम प्रधान श्यामसुंदर गुप्ता ने किया।
इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव, सनी त्रिवेदी, विनय राय, सर्वेश गुप्ता, त्रिभुवन पांडेय, हैदर अली, गुड्डू खान, सरफराज खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.