Voice Of News 24
23 Aug 2024 01:13 AM
अम्बेडकरनगर
समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने वितरित किया टैबलेट.भारी बारिश के बावजूद टैबलेट लेने पहुंची परास्नातक के छात्रों की भीड़.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गुरुवार को सिंगारी देवी स्मारक पीजी कॉलेज मसेना मिर्जापुर रामनगर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि टैबलेट आज के युग में उच्च शिक्षा समेत पठन-पाठन करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही सुविधाजनक और कारगर है। इसका सही प्रयोग कर इंटरनेट के युग में पठन-पाठन संबंधी कई विशेष जानकारी को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। महाविद्यालय के निदेशक सुनील यादव ने कहा कि तकनीकी युग में टैबलेट का विशेष महत्व है ऐसे में छात्रों को टैबलेट का प्रयोग सही दिशा में करना होगा, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके।प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना टेबलेट वितरण कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र मौजूद रहे। इस मौके पर कुल 1428 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।उक्त मौके पर महाविद्यालय ग्रुप के चेयरमैन बरवारी लाल यादव प्रबंधक रामधारी यादव प्रबंध समिति सदस्य ज्ञानचंद यादव बीएड विभागाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव, डाक्टर महेन्द्र यादव, आशीष यादव,विजय प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महराजगंज : बकरी और कुत्तों को एक हफ्ते से शिकार बना रहा तेंदुआ, ग्रामीणों ने दी जानकारी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2024


















