महराजगंज : विजिलेंस टीम ने लेखपाल को घुस लेते समय रंगे हाथों धरा

Voice Of News 24 

22 Aug 2024 00:30 AM

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मोहनापुर रेलवे क्रासिंग के पास चल रही थी दलाली। बाद में विजिलेंस टीम गोरखपुर ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज में गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने 20 हजार का घूस ले रहे लेखपाल को मोहनापुर रेलवे क्रासिंग पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल रामनाथ प्रसाद देवरिया जिले का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे लेकर गोरखपुर लेकर रवाना हो गई। इस मामले में एक पीड़ित ने तंग आकर विजिलेंस टीम से शिकायत किया था। जिसपर आज कार्रवाई हुई।

गोरखपुर की विजिलेंस ने चकबंदी लेखपाल रामनाथ प्रसाद को रंगे हाथों पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। विजिलेंस टीम प्रभारी शिवाजी राव, उपनिरीक्षक राम उजागीर , सुधीर सोनी, महेंद्र चौहान, हौसला प्रसाद यादव एवं उपनिरीक्षक ईश्वर नारायण यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक विदेशी प्रसाद, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव, विजय शंकर दुबे सहित कृष्ण कुमार सिंह की टीम ने बुधवार को फरेंदा बीडीओ कृष्णकांत शुक्ल और सहायक लेखाकार हरेंद्र कुमार दूबे को फरेंदा ब्लॉक पर अपनी गाड़ी में बैठाकर पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र मोहनापुर ढाला पर पहुंचे। विजिलेंस टीम को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई थी। और पीड़ित की शिकायत पर टीम ने मोहनापुर रेलवे क्रासिंग पर 20 हजार रुपए घूस लेने के बाद चकबंदी लेखपाल रामनाथ प्रसाद पुत्र राधा गोविन्द प्रसाद टीम को देखते ही भाग रहा था। जिसे टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया और लेखपाल को पुरन्दरपुर थाने लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]