Voice Of News 24
20 Aug 2024 22:46 PM
धानी बाजार (महराजगंज)
जनपद महराजगंज क्षेत्र धानी बाजार में कई गांवों को बिजली आपूर्ति न होने के कारण जिला पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सौंपा जाएगा ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्षेत्र धानी बाजार के जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल शर्मा अपने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर 18 घंटे बिजली आपूर्ति के संबंध में बिजली विभाग फरेंदा को सौंपेंगे ज्ञापन।

उनका कहना है कि वर्तमान समय में शिक्षार्थी अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन उनके लिए बिजली की आपूर्ति बांधा बन रही। जिससे उन्हें अनेकों समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त इन्हीं सब मुद्दों को लेकर फरेंदा में बिजली विभाग को सौंपा जाएगा ज्ञापन। बिजली आपूर्ति की मात झेलने वाले धानी क्षेत्र के नौसागर, बरगाहपुर, नगवां, बेलसड़, महदेवा, रामपुर आदि ग्राम सभाएं शामिल हैं


















