महराजगंज में किस तरह हर घर तिरंगा अभियान की उड़ी धज्जियां, उल्टे तिरंगे की वायरल तस्वीर से लगाया जा सकता अंदाजा

Voice Of News 24 

15 Aug 2024 22:39PM

धानी बाजार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के धानी बाजार ब्लाक के परिसर में तिरंगे की किस तरह उडाई गई धज्जियां? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ब्लाक धानी बाजार परिसर के एक तिरंगे का तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। दरअसल तस्वीर धूम मचाने का कारण मुख्य रूप से तिरंगा ही नहीं है, बल्कि जिनके हाथों में तिरंगा है उनके करतूतों के वजह से इस तिरंगे की तस्वीर वायरल हो रही है।

हाथ में तिरंगा लिए पूरे जोश के साथ दोनों महाशय फोटो खींचवाने में लगे हुए हैं, जो कि अच्छी बात है, परन्तु तिरंगे की तरफ तो ख्याल कर लेते साहब, धानी ब्लाक परिसर में जो तिरंगे के साथ फोटो खींचवाते वक्त दोनों लोग यह भूल गए कि तिरंगे को पकड़ते किस प्रकार से है। तिरंगा तो हाथ में है लेकिन ध्यान फोटो पर है।

अब इस तस्वीर के माध्यम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का असर किस तरह पड़ रहा है? इस अभियान के बाद तिरंगे की अधिकता देश में इतनी अधिक मात्रा में हो गई है कि लोग इसकी कद्र करना ही भूल जा रहे हैं।

 

जब इस तरह की तस्वीरें ब्लाक परिसर से सामने आ रही है, तो गांवों में क्या हाल होगा? कैसे कोई विश्वास करेगा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के सम्मान का अभियान है, जब देश के सम्मान को ही उल्टा कर दिया जा रहा है? और वो भी ब्लाक परिसर जैसे स्थानों पर। यह वायरल तस्वीर 14 अगस्त 2024 का बताया जा रहा है।

ऐसा लगता है कि भारत के बदलते दृश्य के साथ-साथ तिरंगे में भी कुछ मामूली बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन शायद इन्हें नहीं पता है कि बदलाव दो लोगों से नहीं होगा। हाथ में उल्टा तिरंगा देश के सम्मान पर कितना घातक साबित होगा, शायद इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

इस तस्वीर के पीछे टिप्पणी इसलिए की जा रही है जिससे यह पता चल सके कि किस तरह जागरूक लोग जाने-अनजाने में क्या ग़लती कर रहे हैं? वो भी ऐसे स्थान (ब्लाक ) पर गलती कर रहे हैं जहां से गांव के विकास की गंगा बहती है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.