सिद्धार्थनगर : तिरंगा झण्डा फहराते समय हटी सावधानी, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए चार बच्चे

Voice Of News 24 

15 Aug 2024 18:13 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगा में तिरंगा झंडा फहराते समय हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे चार स्कूली बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। क्या है पूरी खबर? पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजादी के इस महापर्व को लेकर जहां देश भर में लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं वहीं सिद्धार्थनगर जनपद से बेहद निराशाजनक खबर निकलकर सामने आ रही है।
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बूढा में पढ़ने वाले चार बच्चे आज सुबह तिरंगा फहराने को लेकर झंडा लगे पोल को खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच में पोल विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से जा टकराया। जिसके कारण चारों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। चारों घायल बच्चों को उनके गार्जियन और स्कूल के लोग लेकर प्राइवेट अस्पताल गए। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डीएम राजागणपति आर. और बेसिक शिक्षा अधिकारी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां बच्चों का हाल जाना। डीएम ने वहां मौजूद चिकित्सकों को बच्चों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

फिलहाल मिली जानकारी अनुसार बच्चे अब ख़तरे से बाहर है।
इस घटनाक्रम को देखते हुए डीएम ने विद्यालय के उपर से गुज़रे हाईटेंशन बिजली के तार को तत्काल हटवाने के लिए निर्देश दिया तथा इस दौरान जितनी भी किमते लगेंगी सबकी एस्टीमेट तैयार करके उपलब्ध कराने का विजली विभाग के अधिकारियों से कहा गया।

 

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.