Voice Of News 24
14 Aug 2024 22:19 PM
महराजगंज
जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तीन फर्जी कागजात बनाने वालो पर साईबर टीम द्वारा शिकंजा कसते हुए भेजा गया जेल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को महराजगंज साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन फर्जी आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप प्रिंटर बायोमेट्रिक क्लोन व आइरिस डिवाइस जैसे आदि उपकरणों को बरामद किया। पकड़े गए दो अभियुक्त पुरंदरपुर क्षेत्र के तथा एक पनियरा क्षेत्र का निवासी है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह के लोग फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र निर्वाचन कार्ड बनाते थे। प्रयागराज के थाना हंडिया के भीटी निवासी राहुल की आईडी के रबड़ का क्लोन तथा 18 कापी आयरिश का फोटो लेकर साइबर, ऑनलाइन फ्रॉड आदि फर्जी कार्य में यह गिरोह सक्रिय था।
फरेंदा में कच्ची शराब की बिक्री तेज, जिम्मेदारो को भनक तक नहींhttps://t.co/Fk30kaKYiE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 13, 2024
इस मामले में साइबर थाने में धारा 318 (4)336(3) 338, 61(2) 340 (2) बी एन एस 66 डी एक्ट आधार अधिनियम 2016 की धारा 35 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तीनों आरोपियों संजय कुमार वर्मा निवासी बहोरनपुर थाना पुरंदरपुर शिवकुमार निवासी ग्राम अगया थाना पुरंदरपुर व विवेक निवासी जंगल बड़हरा पनियरा को जेल भेज दिया गया। इस मामले के बाद पुलिस अधीक्षक ने अन्य कागजात बनाने वाले लोगो की गहनता से जांच-पड़ताल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।













