महराजगंज : गुमशुदा पति के लिए पत्नी ने तहरीर देकर तलाश करने की लगाई गुहार

Voice Of News 24 

12 Aug 2024 17:53 PM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत नौसागर निवासी महिला ने अपने पति की तालाश के लिए तहरीर देकर तालाश करने की लगाई गुहार। महिला द्वारा दी गई तहरीर की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

थाना बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा नौसागर निवासीनी महिला राधिका ने तहरीर के माध्यम से बताया कि मेरे पति श्रीप्रसाद दिनांक 08/08/2024 को अहमदाबाद से (ADI) ट्रेन से घर आ रहे थे। इस दौरान मेरे बेटे के मोबाइल पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया और वह बोला कि कोई तुम्हारे पिता को नसीला पदार्थ खिला दिया है,

जिन्हें मानसिक समस्याएं आ रही है। और उन्हें मैं बनारस वालीं ट्रेन में बैठा दिया हूं। उसके बाद से ही पत्नी ने बताया कि उसके पति का फोन बंद आ रहा है। जो दिनांक 10/08/2024 को सुबह ही घर पहुंचने वाले थे लेकिन आज तक घर वापस नहीं आए हैं।
उपरोक्त संदर्भ में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की तालाश के लिए अपील की है.

Maharajganj News