Voice Of News 24
11 Aug 2024 22:53 PM
सिसवा (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लाॅक अंतर्गत निवासी युवक का भगवान शिव के प्रति दिखा अटूट प्रेम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावण मास लगते ही शिव भक्तों में एक अलग ही उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। कुछ इसी तरह की लहर महराजगंज जिले के ब्लाक सिसवा अंतर्गत ग्राम सभा बढ़ौली निवासी युवक के अंतर्मन में दौड़ पड़ी है।
महराजगंज : घर में विशालकाय अजगर निकले से लोगों के खड़े हो गए रोंगटेhttps://t.co/MPzWKCwhJn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2024
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार बढ़ौली निवासी युवक शिवम (25) नेपाल के त्रिवेणी नदी से कुल 51 लीटर जल भरकर अपने गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर पैदल यात्रा करते हुए सिसवा ब्लाॅक के अंतर्गत ग्राम सभा गेरमा में स्थित भोलेनाथ की मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेगा। वास्तव में भगवान शिव के प्रति ऐसी भावना रखने वाला युवक वर्तमान युग में कहीं गिने-चुने ही मिलेंगे।

















