महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पति का शव तों पत्नी ने परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप

Voice Of News 24 

21 Aug 2024 21:46 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना निचलौल अंतर्गत क्षेत्र में पति के फंदे से लटकता शव मिलने पर महिला ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप। परिवार के किन-किन सदस्यो पर मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के निचलौल नगर के वार्ड नंबर 6 में बीते सात अगस्त को एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कुंडी से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। और आज रविवार को मृतक जिसका नाम विक्की है, उसकी पत्नी सुनीता चौहान ने निचलौल थाने पर पहुंचकर अपने देवर, देवरानी, सास, व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ ताहरीर दिया।

मृतक के पत्नी ने तहरीर के माध्यम से बताया कि मैं खेत में काम कर रही थी और मेरे पति ने फोन करके बताया कि घर पर झगड़ा हो रहा है तुम जल्दी से घर आ जाओ। लेकिन घर पहुंचने में मुझे थोड़ा देर हो गया और जैसे मैं घर पहुंची तो देखा कि मेरे पति घर के कुंडी से लटके हुए हैं। तथा सास, देवरानी, देवर और एक अन्य व्यक्ति वहां से भाग रहे हैं। और मेरा चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों द्वारा मेरे पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जगाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है।

 

पत्नी ने बताया कि आज निचलौल थाने पर एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई हूं। मृतक पत्नी ने कहा कि मेरी मांग है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना न घटित हो।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.