लक्ष्मीपुर ब्लाक के अंतर्गत अड्डा बाजार में ग्राम प्रधान के संग झूले का लुत्फ लेते हुए ग्रामीणो ने मनाया नागपंचमी का पावन पर्व

Voice Of News 24 

09 Aug 2024 23:18 PM

अड्डा बाजार (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्रांतर्गत अड्डा बाजार में नाग पंचमी के मौके पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मनाया नाग पंचमी का त्योहार। इस दौरान स्थानीय गांव के तमाम लोग मौजूद होकर ग्राम प्रधान के संग झूले का लुत्फ उठाते आए नजर। इस खबर की एवं नागपंचमी मनाने के कारण की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नागपंचमी पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने दूध और लावे से नाग देवता की पूजा-अर्चना किया। शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक खेलों का भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्व का उल्लास ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों में दंगल, खो-खो और कबड्डी में लोगों ने जमकर आनंद उठाया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में नागपंचमी पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। बताते चलें कि नाग पूजा भगवान विष्णु और प्रभु शिव से जुड़ी पौराणिक कथाओं पर आधारित है, लेकिन इसके मनाने का मूल प्रयोजन सर्पों से रक्षा की कामना करना माना जाता है। मान्यता है कि इस मौके पर महिलाएं नाग देवता को दूध और लावा चढ़ा कर पूजा करती हैं। साथ ही घरों में पकवान भी पकाए जाते हैं। परंपरा के अनुसार शुक्रवार को नागपंचमी के मौके पर नाग पूजा करने के साथ ही खेलों का आयोजन किया गया। हालांकि गांवों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में पर्व को लेकर ज्यादा उल्लास नहीं था। शहरी क्षेत्र में लोगों ने केवल पूजा अर्चना की तथा पकवानों का लुत्फ उठाया। जबकि गांवों में कुश्ती, दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन हुआ।

 

इसी बीच वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता की नज़र लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सभा महुअवा अड्डा ग्राम सभा पर पड़ी तो देखा गया राम जानकी मंदिर के परिसर में काफी हर्षोल्लास के साथ ग्रामीणों ने द्वारा नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है।
राम जानकी मंदिर अड्डा बाजार के परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। संवाददाता के अनुसार लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अड्डा बाजार बैजनाथपुर उर्फ चरका, भैसहियां पाठक सहित विभिन्न इलाकों में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महुअवा अड्डा में कबड्ड़ी व तैराकी आदि खेलों का आयोजन हुआ, इसमें युवाओं के साथ-साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह ने भी भागीदारी सुनिश्चित किए थे।

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]