महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला आरटीओ ऑफिस के कर्मचारी का शव, मची अफरा-तफरी

Voice Of News  24

09 Aug 2024 16 PM

महाराजगंज 

महराजगंज आरटीओ आफिस से सनसनी खेज करने वाली खबर निकलकर आईं सामने। संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय के कर्मचारी का उसके कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला शव। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज को लगी किसकी नजर के क्रम में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना आई सामने। आरटीओ ऑफिस में तैनात कनिष्क सहायक का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला शव। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार कनिष्क सहायक अतुल कुमार(29) पुत्र राजकुमार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जो महाराजगंज के आरटीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात थे। इस हृदय विदारक घटनाक्रम के बाद मौके पर सदर पुलिस पहुंच गई है। और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.