सिद्धार्थनगर : अनियंत्रित बस वाले ने मायके में नागपंचमी मनाने जा रही महिला समेत बाइक सवार परिवार को रौंदा तीन की मौत, जिंदगी मौत से जूझ रहा बाइक चालक

Voice Of News 24 

09 Aug 2024 16:00 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) :

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में परिवार के नागपंचमी मनाने का सपना रह गया अधूरा। अनियंत्रित बस वाले ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नागपंचमी का त्योहार जहां सभी लोगों के लिए खुशियों का शौगात लेकर आया है, वहीं सिद्धार्थनगर जनपद में एक परिवार पर ऐसा मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है कि सभी खुशियां मातम में बदल गई।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला और दो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई। और बाइक चालक को गंभीर चोटे आई है। जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मिली जानकारी अनुसार महिला अपने ससुराल मिठवल बाजार से मायके तरहर गांव नागपंचमी पर्व मनाने जा रही थी और डुमरियागंज थाना क्षेत्र में खीरा मंडी के पास तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित बस वाले से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.