क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज अखिलेश वर्मा के स्थानांतरित होने पर विदाई सामारोह का किया गया आयोजन

Voice Of News 24 

09 Aug 2024 00:47 AM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जिले के क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज अखिलेश वर्मा को क्षेत्राधिकारी जनपद अमेठी स्थानान्तरित होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गुरुवार को जनपद सिद्धार्थनगर में नियुक्त क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज अखिलेश वर्मा को क्षेत्राधिकारी जनपद अमेठी स्थानान्तरित होने पर रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह ने अखिलेश वर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ दरवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन अरुण कान्त सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता, पीआरओ तथा रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.