महराजगंज : दामाद को बिजली के खम्भे में बांधकर पीटने का ससुर पर लगाया जा रहा आरोप

Voice Of News 24

08 Aug 2024 23:50 PM

भिटौली (महराजगंज) :

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में आरोपों के जाल का मामला सामने आया है। कभी महिला के मायके वाले दामाद पर तो कभी ससुराल वाले महिला के पिता पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगराई में ससुर पर अपने दामाद को रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी 3 वर्ष पूर्व भिटौली थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई थी। इस शादी से दंपति को लगभग 2 साल की बेटी भी है। आरोप है कि युवक अपनी पत्नी को बार बार प्रताड़ित कर रहा था। बाद में पत्नी एवं बेटी को मायके में छोड़ दिया है और खर्चा भी नही दे रहा था। जिससे नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने कल यानी बुधवार को उसे धर्मपुर से उठाकर बिजली के खंबे से बांधकर पिटाई कर दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खंबे से बंधी रस्सियों को खोला और साथ ही दोनों पक्ष को पूछताछ के लिए भिटौली थाने पर ले गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने भिटौली पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

मामला यहीं समाप्त नहीं होता है, मामले में ससुराल पक्ष का आरोप है कि दामाद ने बेटी व बच्ची को छोड़ दिया है। उन्हें अपने साथ नही ले जा रहा है। दूसरी तरफ युवक का कहना है कि पत्नी से मुकदमा चल रहा है। कोर्ट का जैसा फैसला आएगा, वह उसका पालन करेगा। ससुराल के लोग बेवजह दबाव बना रहे हैं। युवक ने अपने ससुर, पत्नी व अन्य लोगों पर बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश वैश्य का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर युवक के तहरीर पर आरोपी ससुर, पत्नी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Mharajganj News 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]