रिश्तेदारी में आए किशोर की गड्ढे में गिरने से हुईं दर्दनाक मौत

Voice Of News 24 

05 Aug 2024 23:53 PM

चौक बाजार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत के बाद परिजनों के उड़ गए होश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के चौंक थाना क्षेत्रांतर्गत पुरैना ढाला के निकट चमैनिया बरवा निवासी ऋषिकेश गुप्ता (10) पुत्र हरिकेश गुप्ता कल शाम यानी रविवार को देर शाम अपने मौसी के घर नगर पंचायत चौक के सोनारी खास के निभियावा टोला के धर्मदेव पुत्र रामबृक्ष गुप्ता के घर आया हुआ था। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार आज सोमवार की देर दोपहर मौसी के घर के सभी परिजन खेत में काम करने गए थे। और कुछ समय बाद ऋषिकेश भी पीछे खेत के तरफ जाने लगा। खेत की तरफ जाने वाला रास्ता मेन रोड से होकर गुजरना पड़ता है। खेत की तरफ जाने वालें सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था और उस रास्ते के बगल में जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदा गया था। और खोदे गए गड्ढे में मासूम किशोर ऋषिकेश गिर गया। बाद में शोरगुल होने पर गाव के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उसे निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (नगर पंचायत चौक) में ले गए। उस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डाक्टर रामस्वरूप सिंह ने बच्चे को देखा और उसे मृतक करार साबित कर दिया।

Maharajganj News