सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, घरों में पसरा मातम तो क्षेत्रों में मचा हड़कंप, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप

Voice Of News 24 

04 Aug 2024 22:31 PM

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर में हत्याओं का सिलसिला जारी, आज रविवार को थाना जोगिया क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता शव मिलने पर परिजनों में मच गई अफ़रा-तफ़री। मृतिका विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर किस तरह का लगाया गंभीर आरोप? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टेकापार में एक विवाहिता मंजू (25) का शव संदिग्ध अवस्था में साड़ी के फंदे से लटका मिला जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोगिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

ससुराल पक्ष जहां इसे घटनाक्रम को आत्महत्या का अंजाम बता रहा है, वही मृतिका विवाहिता के पिता द्वारा दामाद पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। तथा इस संबंध में मृतिका के पिता ने लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की जिस पर पुलिस ने पति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में जुट गई।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मृतका मंजू के पिता सुरेंद्र ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व अपनी लड़की की शादी जिले के टेकापार निवासी राधेश्याम पुत्र अवधराज से की थी और यथा संभव दहेज भी दिया था । कुछ माह तो सब ठीक रहा लेकिन फिर आरोपी पति राधेश्याम द्वारा पुनः और दहेज मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिस पर कई बार परिवार व रिश्तेदारों की उपस्थिति में समझा-बुझा कर सुलह समझौता कराया गया, लेकिन दामाद के ब्यवहार में बदलाव नही आया और उसने उनकी पुत्री को मारकर फंदे से लटका दिया जिसकी सूचना ग्रामीण द्वारा फोन पर प्राप्त हुई और वह बेटी के घर पहुंचे तो बेटी की लाश को देखते ही साफ जाहिर हो गया कि उसे किस हद तक प्रताड़ित किया गया है।

https://youtu.be/qMaZS5v8QmM?si=8e88DOqnFHL3tPnH

अब सबसे बड़ा सवाल कब-तक दहेज प्रथा से जूझेंगी बेटियां?, ऐसे घटनाक्रम में आखिर बेटियों की क्या है कसूर, जिसकी हर बार दहेज़ प्रथा के कारण कर दी जाती है हत्याएं? आखिर बेटियों एवं लाचार पिता को कब मिलेगा दहेज़ प्रथा से इंसाफ? बेटियां ससुराल में कैसे रहेंगी सुरक्षित जब दहेज का सतायेगा डर?

 

Siddharthnagar news