महराजगंज : भगवान शिव का पूजा करने जा रहे ई-रिक्शा पर टूटकर गिरा पेड़ का शाखा,दो लोगों की हालत गंभीर

Voice Of News 24

04 Aug 2024 14:08 PM

निचलौल (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज चारों तरफ से दुर्घटनाओ में लिपटता चला जा रहा है। कभी इंसान की कहर से तो कभी कुदरत की कहर से जूझ रहे हैं लोग। महराजगंज जनपद के अंतर्गत आज फिर हुआ हादसा। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सभा टिकुलहिया के करीब आज रविवार को एक पेड़ की डाली गिर जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार ई-रिक्शा चालक सत्येंद्र राजभर पुत्र हरिश्चंद्र ग्राम सभा हेमछपरा कोतवाली महाराजगंज एवं गाड़ी के मालिक अपनी ई-रिक्शा से इटहिया शिव मंदिर जा रहे थे ।

निचलौल के पास टिकुलहिया पहुंचे ही थे कि यह हृदय विदारक हादसा हो गया। सत्येंद्र राजभर और गाड़ी के मालिक लाल मोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Maharajganj News