महराजगंज:गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा महराजगंज, किराना कारोबारी से पैसे से भरा बैग छिने की कोशिश

Voice Of News 24 

04 Aug 2024 00:53 AM

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल कोतवाली थाना क्षेत्र के बरोहिया ढाला के पचमा चौराहे की घटना कारोबारी से पैसे लूट करने का मामला सामने आया. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज के निचलौल कोतवाली थाना क्षेत्र के बरोहिया ढाला के पचमा चौराहे की घटना कारोबारी से पैसे लूट करने का मामला सामने आया है। बताते चले की आज शनिवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी पर गोली चलाकर पैसे से भरा बैग लूटने की कोशिश की बदमाशों से बचते हुए कारोबारी ने शोर मचाने लगा ।

लोगों को आते देख बदमाश मौके से भागने लगे तभी एक बदमाश बाइक से नीचे गिर गया और ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ पटाई कर दी और इसके साथी अधरें का फायदा उठाते हुए भाग निकले । घटना की सूचना मिलने पर मौके पे पहुंची पुलिस ने बदमाश को अपने कब्जे मे लेकर घटनास्थल की जांच पड़ताल मे जुट गई ।

 

जैसे लगता है महराजगंज जनपद को किसी की नजर लग गई हो कभी हत्या तो कभी चोरी की घटना होती रहती है। पिछले माह जनपद वासी हत्या की घटना को भूल जाते की एक और दिल दहला देने वाली घटा सामने आई।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.